अधेड़ को गोली मारने के बाद फिर की फायरिंग, झुककर बची जान; आठ पर केस दर्ज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

आरा के सिन्हा थाना क्षेत्र में केश्वर साह को गोली मारने के मामले में चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच जारी है।

विज्ञापन

Arrah Crime News : आरा जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में शुक्रवार की रात अधेड़ को गोली मारकर जख्मी करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जख्मी केश्वर साह के बयान पर पुलिस ने चार नामजद और चार अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. नामजद आरोपितों में शाहजहांपुर गांव निवासी छठु लाल साह और अभिषेक साह समेत चार लोग शामिल हैं.

विज्ञापन

घर के बरामदे में बैठे थे केश्वर साह

दर्ज प्राथमिकी में केश्वर साह ने पुलिस को बताया है कि आरोपितों से उनका पूर्व से विवाद चल रहा है. शुक्रवार की रात वह अपने घर के बरामदे में बैठे हुए थे. इसी दौरान सभी आरोपित वहां पहुंचे और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे.

पहली फायरिंग में होंठ पर लगी गोली

आरोप है कि इसी दौरान छठु लाल साह ने फायरिंग कर दी. गोली केश्वर साह के होंठ में लगी, जिससे वह जख्मी हो गये. इसके बाद अभिषेक साह ने भी फायरिंग की. दूसरी गोली से बचने के लिए केश्वर साह झुक गये, जिससे वह बाल-बाल बच गये.

भूसा रखने को लेकर हुआ था विवाद

बताया जाता है कि शाहजहांपुर गांव निवासी स्व. रामस्वरूप साह के पुत्र केश्वर साह पर हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार की रात फायरिंग की थी. घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था. प्रारंभिक तौर पर गांव में बने यात्री शेड में भूसा रखने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद फायरिंग की बात सामने आयी थी.

पुलिस कर रही मामले की जांच

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गयी है. पुलिस आरोपितों की भूमिका और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए अपने स्तर से छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन