भोजपुर : जगदीशपुर में 6 माह से जलजमाव, 50 घरों के लोग गंदे पानी में आने-जाने को मजबूर

Updated:
विज्ञापन

घर में घुसा नाली का गंदा पानी | Prabhat Khabar Network

भोजपुर के जगदीशपुर के विशेन टोला में 6 महीने से जलजमाव की गंभीर समस्या बनी हुई है. 50 से अधिक घरों के सामने गंदा पानी जमा होने से स्थानीय लोग नरकीय जीवन जी रहे हैं. स्कूली बच्चों और महिलाओं की आवाजाही भी प्रभावित है.

विज्ञापन

भोजपुर जिले के डीएम, अनुमंडल पदाधिकारी और कार्यपालक पदाधिकारी, नगर पंचायत जगदीशपुर को पत्र भेजकर जगदीशपुर के पूर्व विधायक भाई दिनेश ने बाबू वीर कुंवर सिंह की नगरी जगदीशपुर के वार्ड संख्या 11 एवं 12 के विशेन टोला में जलजमाव की गंभीर समस्या का तत्काल समाधान कराने की मांग की है.

सड़क पर महीनों से जमा गंदा पानी और नरकीय जीवन

पत्र में उन्होंने कहा कि विशेन टोला की एक गली में करीब 40-50 घरों के सामने पिछले छह माह से सड़क पर पानी जमा है. जलजमाव और गंदगी के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और वे नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं.

Also Read : गया जी के डुमरिया में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, जंगल से AK-47 मैगजीन समेत कई कारतूस बरामद

स्कूली बच्चे और स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित

इसी रास्ते से बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं. महिला एवं पुरुष मंदिर-मस्जिद सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इसी मार्ग का उपयोग करते हैं. लंबे समय से जमा गंदे पानी के कारण संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है. इसके बावजूद नगर पंचायत, अनुमंडल एवं जिला प्रशासन की ओर से अब तक समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है.

Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर

प्रशासन की निष्क्रियता पर पूर्व विधायक का सवाल

भाई दिनेश ने कहा कि “आखिर प्रशासन कब तक मूकदर्शक बना रहेगा? लोगों को जलजमाव और गंदगी के बीच रहने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता. पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेवारी है.”

1. घर में घुसा नाली का गंदा पानी  2. गली में बहता नाली का पानी | Prabhat Khabar Network
गली में बहता नाली का पानी | Prabhat Khabar Network

तत्काल स्थल निरीक्षण और स्थायी समाधान की मांग

उन्होंने जिला प्रशासन, अनुमंडल प्रशासन एवं नगर पंचायत जगदीशपुर से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थल का निरीक्षण कराया जाए और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि स्थानीय लोगों को जलजमाव एवं संक्रमण के खतरे से राहत मिल सके.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन