भोजपुर : चातर गांव में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज, संजय सिंह अध्यक्ष और बृजमोहन पासवान को मिली सचिव की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक करते पूजा समिती के सदस्य | Prabhat Khabar Network

आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए भोजपुर के चातर गांव में पूजा समिति की बैठक हुई. इस बैठक में नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया. उत्सव को भव्य बनाने की योजना पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Bhojpur News : आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के चातर गांव में पूजा समिति की बैठक मंगलवार को दुर्गा मंदिर परिसर स्थित वटवृक्ष के नीचे आयोजित की गई. बैठक में महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया. साथ ही पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं सक्रिय सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया.

नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन

बैठक में सर्वसम्मति से संजय सिंह को अध्यक्ष तथा बृजमोहन पासवान को सचिव चुना गया. वहीं मनू यादव, राजा सिंह और भूषण सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. बालदेव सिंह और सत्रोहन सिंह को व्यवस्थापक बनाया गया.

सक्रिय सदस्यों की घोषणा

इसके अलावा बिहारी यादव, वासुदेव सिंह, रविशंकर सिंह, गंगाधर सिंह, छोटू कुमार सिंह, परमेश्वर पासवान, रितिक कुमार, अमन सिंह, राजकुमार सिंह, सूरज कुमार और दीपक कुमार को समिति का सक्रिय सदस्य चुना गया.

Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर

महोत्सव को धूमधाम से मनाने का निर्णय

बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा महोत्सव को धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया जाएगा. समिति के सदस्यों ने आयोजन को व्यवस्थित एवं आकर्षक बनाने के लिए आपसी समन्वय, सहयोग और सौंपी गई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने पर जोर दिया.

Also Read : गया जी के डुमरिया में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, जंगल से AK-47 मैगजीन समेत कई कारतूस बरामद

श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था पर चर्चा

समिति के सदस्यों ने बताया कि पूजा महोत्सव में चातर गांव के साथ-साथ आसपास के विभिन्न गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूजा स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरा करने पर भी बैठक में चर्चा की गई.


विज्ञापन
संतोष कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By संतोष कुमार सिंह

संतोष कुमार सिंह 20 वर्षों से पत्रकारिता कर रहे हैं. प्रिंट, डिजिटल और प्रमुख मीडिया ऐप्स (न्यूज प्लेटफॉर्म्स) पर काम का अनुभव रखने वाले संतोष की राजनीति, अपराध और धर्म-संस्कृति की खबरों पर पैनी नजर रहती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन