भोजपुर के 40 मंडलों में निकलेगी संत रविदास कलश यात्रा, वाराणसी की मिट्टी वाला कलश पंचायतों तक पहुंचेगा
मंडल अध्यक्षों को कलश सौंपते भाजपा के पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650वें जन्मोत्सव पर समरसता अभियान के तहत भोजपुर के 40 मंडलों में कलश यात्रा निकाली जाएगी. वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी का वितरण कर समाज में समरसता स्थापित करने का लक्ष्य है.
संत शिरोमणि रविदास महाराज के 650वें जन्मोत्सव पर समरसता अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में कलश यात्रा कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज एवं संचालन जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने किया.
इस अवसर पर बिहार सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री सह आरा विधायक संजय सिंह टाइगर बतौर विशिष्ट अतिथि एवं हिलसा विधायक अनिल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
वाराणसी से लाई गई पवित्र मिट्टी का वितरण
भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि समरसता अभियान के तहत संत शिरोमणि रविदास महाराज जी की जन्मभूमि वाराणसी से आए मिट्टी भरा कलश को पिछले दिनों ज्ञान भवन, पटना से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा राज्य के सभी जिलों के जिलाध्यक्षों को सौंपा गया था.
Also Read : गया जी के डुमरिया में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, जंगल से AK-47 मैगजीन समेत कई कारतूस बरामद
उन्होंने कहा कि आज सभी मंडलों में कलश वितरण एवं कलश यात्रा के लिए जिला कार्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया था. भोजपुर जिला के सभी चालीस मंडलों में मंडल अध्यक्ष को कलश सौंपा गया.
पंचायतों और मंदिरों में पूजन एवं दर्शन की व्यवस्था
सभी मंडलों में कलश यात्रा के माध्यम से पंचायतों में मंदिर-मठ पर पवित्र कलश को रखकर पूजन एवं दर्शन किया जाएगा. वक्ताओं ने कहा कि यह कलश यात्रा समरसता का प्रतीक है. संत शिरोमणि रविदास समाज को एक समान मानते थे. वे रामानंदाचार्य के शिष्य थे.
Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर
उनके आदर्शों को पूरे देश में फैलाने एवं समाज में समरसता स्थापित करने के लिए कलश यात्रा निकाली गई है.
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख नेता और कार्यकर्ता
कार्यक्रम में पूर्व विधायक आशा देवी, प्रदीप दुबे, मिथिलेश कुशवाहा, नरेंद्र तिवारी, अमरेन्द्र चौबे, संतोष चंद्रवंशी, शैलेंद्र राम, मनीष रोशन सहित जिला कोर कमेटी सदस्य, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










