आरा में 19 अगस्त को बिजली कटौती, सुबह 7 से 11 बजे तक इन इलाकों में नहीं रहेगी बिजली

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)

आरा के निवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना. 19 अगस्त को बिजली उपकरणों के रखरखाव के कारण जापानी पीएसएस और पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी. सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कई प्रमुख मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली गुल रहेगी.

विज्ञापन

Arrah Power Cut 19 August : आरा के जापानी पीएसएस और पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस में अधिष्ठापित विद्युत उपकरणों का मेंटेनेंस करने एवं तार में सट रहे पेड़ की डालियों को छांटने के लिए 19 अगस्त, बुधवार को सुबह 07:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक जापानी फार्म पीएसएस एवं पुरानी पुलिस लाइन जीआईएस से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

आरा के प्रभावित होने वाले प्रमुख मोहल्ले

सिंडिकेट फीडर के पुरानी पुलिस लाइन, नाला मोड़, चौधरियाना, सिंडिकेट, तरी मुहल्ला, आम्रपाली मार्केट, आर्य समाज एवं एम.पी. बाग के आसपास के क्षेत्र, टाउन थाना फीडर के डीईओ ऑफिस, एसपी ऑफिस, नगर निगम, सिविल कोर्ट, एम.पी. बाग, बाबू बाजार, टाउन थाना, शहीद भवन, महावीर टोला, पार्क व्यू आदि के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

वहीं, पकड़ी फीडर के डॉ. ईशा, मदन जी के हाता, मालती हॉस्पिटल, सदर एसडीओ आवास के आसपास के क्षेत्र, मौलाबाग फीडर के गायत्री मंदिर, एसबी कॉलेज, कब्रिस्तान, व्यास केशव प्रेस, शांति नगर, न्याय नगर के आसपास के क्षेत्र, मझौवां फीडर के अफीमी कोठी, मझौवां, महिला थाना, कृष्णा नगर बांध के आसपास के क्षेत्र, आरा शहरी फीडर सं-3 के संकट मोचन नगर, चंदवा मोड़, मौलाबाग, न्यू पुलिस लाइन आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

आरा शहरी फीडर सं-4 के हरी जी के हाता, जज कोठी मोड़, केजी रोड, क्लब रोड, बीडीओ ब्लॉक एवं बजाज शोरूम के आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जबकि आरा शहरी फीडर सं-5 के पकड़ी चौक, गैस एजेंसी, ट्रैफिक पुलिस, डॉ. ओपी राजेंद्र, मौलाबाग आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

Also Read : बिहार के एक शिक्षक के चार बेटों ने रचा इतिहास, NEET क्वालीफाई कर बने डॉक्टर

वहीं, आरा शहरी फीडर सं-6 के महाराणा प्रताप नगर, कतीरा, तिलक नगर, गांधी नगर, जैन कॉलेज पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र, महाराजा हाता, जैन कॉलेज स्टेशन आईबी आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

बड़हरा पीएसएस से निकलने वाले फीडरों की आपूर्ति बंद

पेड़ की टहनियों को काटने एवं लाइन मेंटेनेंस के लिए 19 अगस्त, बुधवार को सुबह 07:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक बड़हरा पीएसएस से विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी.

Also Read : गया जी के डुमरिया में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन, जंगल से AK-47 मैगजीन समेत कई कारतूस बरामद

बड़हरा के प्रभावित होने वाले ग्रामीण क्षेत्र

रामपुर, बरहरा, मटूकपुर, रामसागर, रामसहर, छितनी के बाग, लाला के टोला, कर्जा, भूसहुला, देवरथ, पंडितपुर, सेमरिया, पड़रिया, केशोपुर, बखोरापुर, नेकनामटोला, एकोना, सिरिसिया, बबूरा, शिवनचक, धुसरिया, दोकरिया, बिशुनपुर, पुराना सबलपुर, सेमरा, बिन्दगावा, बंधु छपरा, मखदुमपुर, फुहा, चातर, बबूरा दियारा एवं अन्य प्रभावित गांवों की बिजली बाधित रहेगी.


विज्ञापन
नरेद्र प्रसाद सिंह

लेखक के बारे में

By नरेद्र प्रसाद सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन