आरा में पुलिस को देखकर भागने लगे दो युवक, तलाशी में मिला कट्टा; दोनों गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
आरा के जगदीशपुर में पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को देसी कट्टे और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है. वाहन में सवार होकर भागने की कोशिश कर रहे इन बदमाशों के पास से एक बाइक भी जब्त की गई है.
भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना पुलिस द्वारा अवैध हथियार के साथ दो बदमाश को गिरफ्तार किया गया है. उनकी गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर शमशान रोड से सोमवार को हुई. तलाशी के दौरान उनके पास से एक देसी कट्टा एवं एक मोबाइल बरामद किया. इसके अलावे उनके पास रहे बाइक को जप्त कर लिया.
गिरफ्तार बदमाशों की पहचान
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार बदमाशों में पीरो थाना क्षेत्र के जान टोला गांव निवासी स्व. सरोज सिंह का पुत्र सुभाष कुमार एवं तीयर थाना क्षेत्र के हेतमपुर गांव निवासी कमलेश चौधरी का पुत्र लवकुश कुमार शामिल है.
पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी
इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक राज ने प्रेस नोट जारी कर दी. उन्होंने बताया कि जगदीशपुर थाना पुलिस द्वारा जगदीशपुर शमशान घाट जाने वाली मार्ग पर सघन वाहन चेकिंग किया जा रहा था.
Also Read : कांवर पर लालटेन, आरजेडी का झंडा और तिरंगा... गया जी का ये कांवरिया क्यों बना चर्चा का विषय ?
वाहन घुमाकर भागने का प्रयास और गिरफ्तारी
उस दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देख बाइक घूमर भगाने का प्रयास करने लगे. तभी सशस्त्र बल के सहयोग से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान उनके पास एक देसी कट्टा एवं एक मोबाईल बरामद किया.
आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
इसके बाद जगदीशपुर थाने में पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










