मुख्य पार्षद के आवास पर महिला संगठन ने मनाया हरि तालिका तीज
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 04 Sep 2024 7:03 PM
प्रार्थना से हुई कार्यक्रम की शुरुआत
फोटो:33- तीज महोत्सव में मुख्य पार्षद रानी देवी व अन्य महिलाएं. प्रतिनिधि, जोगबनी पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर महिला संगठन ने बुधवार को मुख्य पार्षद रानी देवी के आवास में हरितालिका तीज महोत्सव का आयोजन किया. इस अवसर पर महिलाओं द्वारा नृत्य, गीत संगीत का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शिव पार्वती को समर्पित प्रार्थना गीत से हुई. आयोजक महिला संगठन के सुमन तिवारी व सुनीता पटेल ने बताया कि हरितालिका तीज का व्रत सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के साथ करती हैं. हालांकि यह परंपरा धीरे-धीरे कम होता जा रहा है. तीज के पारंपरिक आयोजन को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है. महिलाएं अपने पारंपरिक मूल्यों को बचाये रखते हुए कार्यक्रम के दौरान खूब मौज मस्ती की. इस मौके पर मुख्य पार्षद रानी देवी ने बताया कि हरितालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. यह व्रत शिव-शक्ति को समर्पित है व विवाहित महिलाएं पति की लंबी आयु व अखंड सौभाग्य के लिए यह व्रत रखती हैं. साथ ही अविवाहित महिलाएं सुयोग्य वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं. वहीं इस अवसर पर सुमन यादव, मिष्टी सिन्हा, रीना जायसवाल, आनंदी शर्मा, नेहा सेन, निशा भगत, साधना देवी, किरण झा व पिंकी कर्ण सहित दर्जनों महिलाएं इस आयोजन में शामिल हुई.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










