मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष का किया स्वागत

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Jan 2026 9:01 PM

विज्ञापन

ऐसे आयोजन युवा मंच की पहचान को सशक्त बनाते हैं

विज्ञापन

फारबिसगंज. बिहार प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा स्थानीय अर्द्ध निर्मित हवाई अड्डा मैदान में आयोजित बीपीएमवाईएम स्पोर्ट्स कार्निवाल सीजन वन के क्रिकेट टूर्नामेंट समापन समारोह में भाग लेने फारबिसगंज पहुंचे. मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन का मंच के स्थानीय पदाधिकारियों व सदस्यों ने भव्य स्वागत किया. मौके पर फारबिसगंज मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष गौरव जैन ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया. जबकि संस्कृति शाखा की अध्यक्ष मनीषा माहेश्वरी ने पारंपरिक तिलक लगा कर स्वागत किया व शाखा की सदस्यों द्वारा पुष्पवर्षा कर अतिथियों का अभिनंदन किया गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन ने फारबिसगंज युवा मंच व संस्कृति शाखा का प्रशंसा करते हुए कहा कि फारबिसगंज शाखा ने संगठनात्मक एकता, अनुशासन व सेवा-भाव का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है. ऐसे आयोजन युवा मंच की पहचान को व अधिक सशक्त बनाते हैं. उन्होंने मंच की महत्वाकांक्षी युवा भवन परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि शीघ्र ही इसके छात्रावास क्षेत्र का उद्घाटन किया जायेगा. जहां सीए व यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली जाने वाले विद्यार्थियों को आवास व पुस्तकालय की सुविधा एक ही परिसर में उपलब्ध होगी. साथ ही उन्होंने शीघ्र प्रारंभ होने वाली निःशुल्क हेल्थ कार्ड योजना की भी घोषणा किया. मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया, राष्ट्रीय सहायक मंत्री हर्ष सुलतानिया, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेशु चौधरी, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष प्रदीप सिंघी, आकाश अग्रवाल, सुभाष चंद्र वर्मा, प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय अर्पित केशान, प्रांतीय संयुक्त मंत्री आकाश कंडोई, राष्ट्रीय संयोजक उज्जवल तुलस्यान सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन