आठ किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Jun 2025 8:10 PM
पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
-26-प्रतिनिधि, नरपतगंज नरपतगंज पुलिस ने रविवार की दोपहर गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए नरपतगंज बस स्टैंड के पास आठ किलो गांजा के साथ बाइक सवार दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों से स्थानीय थाना में जरूरी पूछताछ की गयी. गिरफ्तार युवक की पहचान फरही पंचायत के कुंडीलपुर निवासी सोनू कुमार पिता फूलचंद यादव व पोसदाहा वार्ड निवासी राहुल यादव पिता उपेंद्र यादव के रूप में की गयी है. बताया गया कि दोनों सवार एक ही बाइक पर सवार होकर नेपाल से गांजा तस्करी कर नरपतगंज के रास्ते पंचगछिया की ओर जा रहे थे. इसी बीच पुलिस ने उन्हें धर-दबोचा. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि गांजा के साथ बाइक सवार दो युवक को गिरफ्तार किया गया है. दोनों युवक से पूछताछ के बाद प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत भेज दिये जाने की जानकारी उन्होंने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










