38 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 27 Mar 2026 7:25 PM

विज्ञापन

एसडीपीओ ने तस्करों से की कई बिंदुओं पर पूछताछ

विज्ञापन

एक लाख 30 हजार नेपाली व 22 हजार भारतीय करेंसी जब्त नरपतगंज. फुलकाहा पुलिस ने गुरुवार की संध्या फुलकाहा-लक्ष्मीपुर मार्ग पर एक संदिग्ध कार से 38 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है. फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने फुलकाहा थाना पहुंचकर दोनों गिरफ्तार तस्कर से कई बिंदुओं पर पूछताछ की. गिरफ्तार तस्कर में फुलकाहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या दो निवासी प्रिंस कुमार पिता राजकुमार यादव व अभिषेक कुमार पिता गजेंद्र यादव बताया जा रहा है. वहीं पुलिस ने गिरफ्तार तस्कर के निशानदेही पर थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य के नेतृत्व में पुलिस ने जब छापेमारी की तो मानिकपुर वार्ड संख्या 10 निवासी अजेन यादव पिता उपेंद्र यादव के घर से नेपाली एक लाख 30 हजार रुपये व भारतीय करेंसी 22 हजार जब्त कर लिया गया. प्रेस कांफ्रेंस के दौरान एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि पुलिस चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार की तलाशी लेने पर 38 किलो गांजा बरामद हुआ. इस मौके पर कार पर सवार दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. वहीं गिरफ्तार दोनों आरोपित को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन