दो अभ्यर्थियों ने किया नामांकन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Jun 2025 8:51 PM

विज्ञापन

नांमाकन की काफी धीमी है रफ्तार

विज्ञापन

20- फारबिसगंज. नगर पालिका उप चुनाव 2025 के तहत फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में वार्ड पार्षद के रिक्त पड़े पद के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के आठवें दिन बुधवार को पार्षद पद पर उप चुनाव लड़ने के लिए दो अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी मुताबिक फारबिसगंज नप के वार्ड संख्या 15 के नगर पार्षद पद पर किस्मत आजमाने व चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के आठवें दिन बुधवार को अभ्यर्थी पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 फारबिसगंज निवासी चुन्नी खातून पति मो कुद्दुश ने व पोखर बस्ती वार्ड संख्या 15 निवासी अभ्यर्थी सोनी खातून पति मो जिबरैल अंसारीने अनुमंडलीय कार्यालय स्थित अनुमंडल पदाधिकारी सह अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में पहुंच कर कार्यालय में मौजूद अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ रंजीत कुमार रंजन के समक्ष अपना अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. बताया जाता है कि वार्ड संख्या 15 के पार्षद पद के उप चुनाव लड़ने के लिए अभ्यर्थी चुन्नी खातून पति मो कुद्दुश ने बुधवार को दूसरे सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल की है. इससे पहले वे 02 जून को प्रथम सेट में नामांकन पत्र दाखिल कर चुकी थी. नामांकन के आठवें दिन बुधवार तक कुल चार नामांकन पत्र दाखिल किये जा चुके हैं. 20

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन