405 बोतल नेपाली शराब के साथ दो बाइक जब्त, तस्कर फरार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Apr 2026 7:48 PM
इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 52वीं वाहिनी लेटी कंपनी के जवानों ने 405 बोतल नेपाली शराब जब्त की. एसएसबी जवानों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर शराब को जब्त करने में सफलता प्राप्त की.
सिकटी. इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 52वीं वाहिनी लेटी कंपनी के जवानों ने 405 बोतल नेपाली शराब जब्त की. एसएसबी जवानों ने तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर शराब को जब्त करने में सफलता प्राप्त की. हालांकि शराब तस्कर खेतों में लगी मक्के की फसल व रात के अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा. तस्करी में प्रयुक्त दो बाइक को जब्त कर लिया गया है. जिसमें एक बाइक जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर 38 केजी 1581 बताया जा रहा है. एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि एक अन्य बाइक बिना नंबर प्लेट की है. बिना नंबर प्लेट की बाइक जिस पर रजिस्ट्रेशन नंबर अंकित नहीं है, चोरी की हो सकती है, ऐसी आशंका जाहिर की जा रही है. साथ हीं इसकी जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










