रजौली में खनिज माफियाओं के खिलाफ अभियान तेज, पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई से मचा हड़कंप

Updated:
विज्ञापन
Nawada News

जब्त हाइवा ट्रक की तस्वीर

Nawada News : खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया कि ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन के मामले में जब्त हाइवा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. विभाग ने साफ किया है कि अवैध खनन और बिना चालान परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

रजौली (नवादा) से कुमार मनीष देव की रिपोर्ट
Nawada News : अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सरकार के सख्त रुख के बीच रजौली में एक बार फिर से खनन विभाग का डंडा चला है. जिला खनन पदाधिकारी अमन प्रत्यय के कड़े निर्देशानुसार खनन विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने रजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चितरकोली चेकपोस्ट के पास एक विशेष और सघन जांच अभियान चलाया, जिसमें उन्हे कामयाबी हाथ लगी है. इस संयुक्त गश्ती दल का नेतृत्व खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा और थाने के एएसआई जय प्रकाश कर रहे थे, जिनके साथ पुलिस बल के जवान भी मुस्तैद थे.

ओवरलोड गिट्टी लदा हाइवा जब्त, चालक पुलिस को चकमा देकर फरार

गश्ती के दौरान टीम लगातार हर आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों की कड़ाई से जांच कर रही थी कि इसी बीच गिट्टी से लदा एक हाइवा ट्रक संख्या जेएच 02 बीडब्ल्यू 4425 आता दिखाई दिया, जिसे टीम ने तुरंत घेराबंदी कर रोक लिया. अधिकारियों द्वारा जब मौके पर ही वाहन के कागजात और उसकी क्षमता की बारीकी से जांच की गई, तो पाया गया कि यह हाइवा तय मानकों से कहीं अधिक मात्रा में गिट्टी लादकर परिवहन कर रहा था. ओवरलोडिंग के इस गंभीर मामले को देखते हुए संयुक्त टीम ने बिना कोई देरी किए गिट्टी लदे इस हाइवा ट्रक को मौके पर ही जब्त कर लिया. हालांकि, जैसे ही पुलिस और खनन विभाग की टीम ने इस दंडात्मक कार्रवाई को अंजाम देना शुरू किया, वैसे ही मौका पाकर गिट्टी लोड हाइवा ट्रक का चालक चालाकी से भागने में सफल रहा, जिसकी खोज पुलिस द्वारा किया जा रहा है.

ओवरलोड हाइवा पर बड़ी कार्रवाई

इस पूरी बड़ी कार्रवाई को लेकर खनन निरीक्षक संतोष कुमार झा ने बताया कि जब्त किए गए हाइवा ट्रक पर नियमों के घोर उल्लंघन और ओवरलोडिंग के तहत सख्त कानूनी कदम उठाए गए हैं. विभाग द्वारा इस गाड़ी पर पूरे बारह लाख रूपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया गया है, साथ ही स्थानीय थाने में संबंधित नियमों के तहत एक लिखित प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई है ताकि दोषियों पर कानूनी शिकंजा कसा जा सके. खनन विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि रजौली और इसके आस-पास के सीमावर्ती क्षेत्रों में ओवरलोडिंग, अवैध खनन तथा बिना चालान के होने वाले अवैध परिवहन को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार का औचक चेकिंग अभियान पूरी कड़ाई के साथ लगातार जारी रहेगा ताकि राजस्व की चोरी और सड़कों को नुकसान पहुंचाने वाले माफियाओं पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके.

Also Read : बछवाड़ा में तनाव, पत्थरबाजी और फायरिंग मामले में 14 नामजद

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन