नवादा : एक्शन में SP अभिनव धीमान, अचानक पहुंचे शाहपुर थाना, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

Author Ashutosh kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
शाहपुर थाना में जिला पुलिस कप्तान अभिनव धीमान व अन्य

शाहपुर थाना में जिला पुलिस कप्तान अभिनव धीमान व अन्य

Nawada SP Abhinav Dhiman : नवादा जिले के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने शाहपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अभिलेखों, सीसीटीएनएस, महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए.

विज्ञापन

Nawada SP Abhinav Dhiman : नवादा जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने शाहपुर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन, सीसीटीएनएस के प्रभावी उपयोग और जनसुनवाई को बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

शाहपुर थाना पहुंचने पर एसपी का किया गया स्वागत

नवादा जिले के शाहपुर थाना पहुंचे पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान का थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडे ने बुके देकर स्वागत किया. इसके बाद थाना परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. आवश्यक औपचारिकताओं के बाद एसपी ने थाना की कार्यप्रणाली का विस्तृत निरीक्षण शुरू किया.

अभिलेख, थाना दैनिकी और सीसीटीएनएस की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान एसपी अभिनव धीमान ने थाना के अभिलेखों के संधारण, थाना दैनिकी, सीसीटीएनएस प्रणाली की कार्यप्रणाली, महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने और रिकॉर्ड प्रबंधन को व्यवस्थित बनाए रखने पर जोर दिया.

लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने, सीसीटीएनएस प्रणाली का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने और आम लोगों की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ समाधान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि पुलिसिंग को अधिक जवाबदेह और जनोन्मुखी बनाया जाए.

महिला हेल्प डेस्क को और सक्रिय बनाने पर दिया जोर

एसपी अभिनव धीमान ने महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों का समयबद्ध, संवेदनशील और प्रभावी तरीके से निपटारा सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ितों को त्वरित न्याय मिल सके.

जनता के प्रति बेहतर व्यवहार रखने की नसीहत

निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन पर संतोष व्यक्त किया. साथ ही आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस का व्यवहार जनता के प्रति सौहार्दपूर्ण, पारदर्शी और जवाबदेह होना चाहिए, जिससे लोगों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हो.

निरीक्षण के दौरान ये अधिकारी रहे मौजूद

शाहपुर थाना के निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार पांडे, अंचल निरीक्षक सहित थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे. सभी अधिकारियों को पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए.

Also Read : नवादा के इस गांव में आजादी के 78 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, करंट से झुलसे बुजुर्ग को 2 किमी तक खाट पर टांगकर अस्पताल ले गए लोग


विज्ञापन
Ashutosh Kumar

लेखक के बारे में

By Ashutosh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन