आज तक पोल में नहीं लग पाया विद्युत तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 05 Jun 2025 9:07 PM

विज्ञापन

बिजली विभाग के प्रति लोगों का फूटा आक्रोश

विज्ञापन

भरगामा. प्रखंड अंतर्गत रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के नया भरगामा पंचायत के वार्ड संख्या 07 में बिजली की सुविधा महीनों से ठप है. जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है. ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर गंभीर लापरवाही व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है. ग्रामीणों ने बताया कि भरगामा प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सात पंचायतों को वर्षों से विकास की मुख्यधारा से दूर रखा गया है. तबरेज, मुस्तकीम, रकीब, कासीम, तस्लीम, फिरोज, शमशाद, फरीदा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने कहा विकास केवल कागजों पर होता है. जबकि हम जैसे गरीब ग्रामीणों को केवल आश्वासन मिलता है. उन्होंने बताया कि महीनों पहले विद्युत विभाग ने खानापूर्ति के नाम पर केवल पांच बिजली के पोल लगाये. लेकिन आज तक उन पर तार नहीं लगाये गये न ही बिजली आपूर्ति की गयी. इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार विद्युत विभाग को आवेदन भी सौंपा. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गयी. स्थानीय समाजसेवी मो खुदसर ने बताया कि जब ग्रामीण विभागीय कर्मचारियों से तार लगाने की मांग करते हैं. वे 08 हजार रुपये की अवैध वसूली की बात कहते हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन