बालू लोड तीन ट्रैक्टर जब्त

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 26 Mar 2026 10:14 PM

विज्ञापन

तीनों वाहनों पर 3.21 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है

विज्ञापन

अररिया. अवैध बालू मिट्टी के उत्खनन परिवहन व भंडारण के विरुद्ध जिला खनन विभाग द्वारा गुरुवार को संचालित छापामारी अभियान में फारबिसगंज अंचल के भदेश्वर नहर में बेलाही के पास अवैध रूप से बालू के परिवहन करने के मामले में दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. जब्त दोनों वाहनों को अग्रेतर कार्रवाई के लिये फारबिसगंज थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है. वहीं छापामारी के क्रम में अररिया अंचल अंतर्गत गैयारी के समीप भी अवैध रूप से बालू के परिवहन मामले में एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. उक्त तीनों वाहनों पर कुल 3.21 लाख रुपये का अर्थदंड लगाया गया है.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन