जनगणना प्रक्रिया में नहीं हो किसी प्रकार की त्रुटि
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 13 Apr 2026 6:37 PM
जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
भरगामा. भरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रखंड क्षेत्र के कुल 46 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की. कार्यक्रम का आयोजन बीडीओ शशि भूषण सुमन के निर्देशानुसार किया गया. प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य को सुचारू, सटीक व प्रभावी तरीके से संपन्न कराना है ताकि आगामी जनगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो. प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्रशिक्षुओं को घर-घर सर्वेक्षण की प्रक्रिया, आंकड़ों के संकलन, डिजिटल माध्यमों के उपयोग व जनसंख्या से जुड़ी सूचनाओं के सही संप्रेषण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही जनगणना के दौरान आने वाली संभावित चुनौतियों व उनके समाधान पर भी चर्चा की गयी. मौके पर बीडीओ के साथ-साथ बीसीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में नोडल पदाधिकारी सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयशंकर झा, ट्रेनर बबलू कुमार राय व लाल चंद्र मौर्य ने प्रशिक्षुओं को विभिन्न विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया. अधिकारियों ने बताया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिससे विकास योजनाओं की रूपरेखा तैयार की जाती है. ऐसे में सभी प्रशिक्षुओं को अपने दायित्वों का ईमानदारी व जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की आवश्यकता है. –
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










