अररिया में पुलिस की कार्रवाई, कुर्की-जब्ती वारंट के दो आरोपित समेत तीन गिरफ्तार
Published by : Shruti Kumari Updated At : 08 Jun 2026 3:25 PM
नरपतगंज थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपित
Araria Police Action: थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में खैरा कोसकापुर निवासी रामानंद यादव, पिता मुंशी यादव, राजकुमार यादव, पिता बैजनाथ यादव तथा देवीगंज वार्ड संख्या-06 निवासी महेश बहरदार, पिता जीवछ बहरदार शामिल हैं.
नरपतगंज (अररिया) से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट:
Araria Police Action: नरपतगंज थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी अभियान चलाकर कुर्की-जब्ती वारंट वाले दो आरोपितों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया.
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में खैरा कोसकापुर निवासी रामानंद यादव, पिता मुंशी यादव, राजकुमार यादव, पिता बैजनाथ यादव तथा देवीगंज वार्ड संख्या-06 निवासी महेश बहरदार, पिता जीवछ बहरदार शामिल हैं.
कुर्की-जब्ती वारंट के आरोपी थे फरार
पुलिस के अनुसार रामानंद यादव और राजकुमार यादव के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की-जब्ती वारंट निर्गत था. दोनों लंबे समय से पुलिस गिरफ्त से बाहर चल रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
शराब मामले का आरोपी भी दबोचा गया
वहीं तीसरे आरोपी महेश बहरदार के विरुद्ध शराब बरामदगी मामले में प्राथमिकी दर्ज थी. वह भी काफी समय से फरार चल रहा था. पुलिस ने उसे भी छापेमारी के दौरान गिरफ्तार कर लिया.
न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है. उन्होंने कहा कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी अभियान जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










