80 लीटर देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Apr 2026 7:34 PM
कुआड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर रात छापेमारी कर मेघा असराहा वार्ड 02 महतो टोला से 80 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया.
कुर्साकांटा. कुआड़ी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर सोमवार की देर रात छापेमारी कर मेघा असराहा वार्ड 02 महतो टोला से 80 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मेघा असराहा में एक व्यक्ति अपने घर पर ही शराब बनाकर बिक्री करता है. सूचना के आधार पर टीम गठित कर छापेमारी की गयी तो छापेमारी में धंधेबाज मेघा असराहा वार्ड 02 निवासी सत्यनारायण महतो पिता जदू महतो को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी में गिरफ्तार धंधेबाज के घर अलग-अलग गैलन में रखा कुल 80 लीटर देसी शराब बरामद हुआ है. गिरफ्तार धंधेबाज व बरामद शराब के मामले में स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










