प्रतिबंधित 180 बोतल कफ सीरप के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Apr 2026 7:58 PM
नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप के साथ एक तस्कर को बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गुप्त पर टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया
अररिया. नगर थाना पुलिस ने प्रतिबंधित कोडीनयुक्त कफ सीरप के साथ एक तस्कर को बरामद किया है. नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने बताया कि गुप्त पर टीम गठित कर छापेमारी के लिए भेजा गया. जिसमें खरैहिया बस्ती वार्ड 11 निवासी के जीरो माइल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप समीप उसके दूसरे घर पर छापेमारी की गयी. जिसमें मो आवेश आलम पिता स्व आबिद आलम को पकड़ा गया. साथ ही घर की तलाशी लेने पर 180 एमएल के प्रतिबंधित 180 बोतल कफ सीरप बरामद किया गया. बरामदगी के बाद उसे नगर थाना लाया गया. प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेजे जाने की बातें कही गयी. इस छापेमारी में नगर थाना पुलिस में शामिल एसआई मुकेश कुमार, एसआई श्वेता कुमारी, एसआई अमित कुमार व एएसआई पुष्कर सिंह शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










