15 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 21 May 2026 6:33 PM

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर की कार्रवाई

विज्ञापन

बथनाहा. बथनाहा पुलिस ने सोनापुर में छापेमारी कर 10 लीटर देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई बुधवार की देर शाम को की गई. थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने बताया कि पुलिस को क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार की गुप्त सूचना मिली थी. इसके आधार पर पुलिस बल ने सोनापुर वार्ड संख्या-10 में त्वरित छापेमारी की. इस दौरान आरोपी के घर से 10 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी पवन कुमार बहरदार पिता सदानंद बहरदार को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार कारोबारी से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

विज्ञापन
PRAPHULL BHARTI

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन