ट्विशा शर्मा मौत मामला: पुलिस हिरासत में समर्थ सिंह, यहां पढ़ें फरार होने से लेकर सरेंडर तक क्या-क्या हुआ?
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 May 2026 9:11 PM
ट्विशा शर्मा के माता पिता और भाई, गोल घेरे में उसका पति समर्थ शर्मा, फोटो- एएनआई
wisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा के संदिग्ध मौत मामले में फरार चल रहा उसका पति समर्थ सिंह शुक्रवार दोपहर सरेंडर करने जबलपुर जिला पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यहां पढ़ें अब तक इस केस में क्या-क्या हुआ है.
Twisha Sharma Death Case: भोपाल में ट्विशा शर्मा मौत मामले में फरार आरोपी और ट्विशा का पति समर्थ सिंह पुलिस की हिरासत में आ गया है. शुक्रवार को समर्थ जबलपुर कोर्ट सरेंडर करने आया था, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. समर्थ के वकील जयदीप कौरव ने बताया कि उनके मुवक्किल जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण करने पहुंचे थे लेकिन जबलपुर पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर ओमती थाने ले गई, जहां उन्हें भोपाल पुलिस को सौंपा जाएगा.
कोर्ट परिसर में सवालों से बचता रहा समर्थ
इससे पहले जबलपुर जिला अदालत परिसर में नाटकीय घटनाक्रम देखने को मिला. समर्थ के जिला न्यायालय पहुंचने की खबर मिलते ही दर्जनों पत्रकार, कैमरामैन और फोटोग्राफर अदालत पहुंच गए. इस दौरान ट्विशा शर्मा के परिवार के सदस्य और उनकी कानूनी टीम भी अदालत परिसर में मौजूद थी. इस मौके पर मीडिया ने समर्थ सिंह को घेर लिया और उनसे प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की गई लेकिन वह सवालों से बचता रहा.
जबलपुर कोर्ट में सरेंडर नहीं कर सकते समर्थ- वकील अनुराग श्रीवास्तव
वकील अनुराग श्रीवास्तव ने पत्रकारों से कहा कि समर्थ सिंह जबलपुर जिला कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं कर सकते. उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक समर्थ को भोपाल की अधीनस्थ अदालत या मामले के जांच अधिकारी (आईओ) के सामने सरेंडर करना चाहिए.
मां गिरिबाला सिंह को मिल चुकी है अग्रिम जमानत
समर्थ सिंह की मां और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह को पिछले सप्ताह भोपाल की अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है. मामले में दर्ज प्राथमिकी में उनका नाम भी शामिल है. गिरिबाला सिंह भोपाल उपभोक्ता आयोग की अध्यक्ष हैं.
ट्विशा शर्मा मौत मामले में क्या-क्या हुआ?
- 33 साल की ट्विशा शर्मा भोपाल के कटारा हिल्स स्थित ससुराल में फांसी पर लटकी मिलीं. उनकी मौत ने पूरे मामले को सुर्खियों में ला दिया.
- ट्विशा के परिवार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद उनसे दहेज की मांग की जाने लगी. परिवार ने आरोप लगाया कि ट्विशा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था.
- परिजनों ने यह भी दावा किया कि ट्विशा के चरित्र पर सवाल उठाए गए और गर्भवती होने के बाद उनका जबरन गर्भपात कराया गया. परिवार के मुताबिक, ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार साबित करने के लिए दवाइयां दी जा रही थीं.
- 12 मई को ट्विशा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घर के सीसीटीवी फुटेज में वह सुबह सामान्य हालत में छत पर जाती दिखीं, जबकि बाद में अफरा-तफरी के बीच उनका शव नीचे लाया गया.
- पुलिस ने समर्थ सिंह और गिरिबाला सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और दहेज निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया.
- समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया और पासपोर्ट रद्द कराने के लिए अदालत का रुख किया.
- ट्विशा के परिवार ने बेटी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया और शव को दिल्ली एम्स भेजने की मांग की.
- मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच सीबीआई को सौंप दी गई है. साथ ही मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शव के दोबारा पोस्टमार्टम की अनुमति भी दे दी गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










