फारबिसगंज से पटना के लिए रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की मांग

Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज से पटना के लिए रात्रिकालीन ट्रेन चलाने की मांग

ट्रेन चलने से यात्रियों को होगी सहूलियत

विज्ञापन

फारबिसगंज. फारबिसगंज से पटना के लिए रात्रिकालीन ट्रेन परिचालन की मांग तेज होने लगी है. पटना जाने के लिए जोगबनी से सुबह-सुबह दो ट्रेन है लेकिन इस ट्रेन से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. पटना में लोगों को रात भर रहना पड़ता है. युवा व्यवसायी आदर्श गोयल ने रेलवे व स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांगा कि फारबिसगंज से पटना के लिए रात्रिकालीन ट्रेन परिचालन शुरू किया जाये. जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार पटना तक किया जाये जिससे इस इलाके के लोगों को रात में सफर कर अहले सुबह पटना पहुंचे व दिन भर काम कर रात में चलकर दूसरे दिन फारबिसगंज जोगबनी पहुंचा जाये. श्री गोयल ने स्थानीय सांसद प्रदीप कुमार सिंह से भी मांग की जोगबनी-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार पटना तक कराने के लिए रेलमंत्री से मुलाकात कर वस्तुस्थिति को रखें. जोगबनी सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार अगर पटना तक हो जाता है तो इस इलाके के लोगों को पटना आने-जाने के लिए रात्रिकालीन ट्रेन मिल जाएगा. खास कर छात्रों को इस का लाभ अधिक मिलेगा. वहीं पटना से लंबी दूरी की ट्रेन पकड़ने में लोगों को काफी आसान हो जायेगा.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन