मासिक टीपीओ बैठक में लिये कई निर्णय

Updated:
विज्ञापन
मासिक टीपीओ बैठक में लिये कई निर्णय

इंजीनियरिंग कॉलेज में हुई बैठक

विज्ञापन

सिमराहा. फणीश्वरनाथ रेणु अभियंत्रण महाविद्यालय में शुक्रवार को मासिक टीपीओ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य अशीम ठाकुर ने की. बैठक में श्रम विभाग के प्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहे. इसके अतिरिक्त संस्थान के सभी विभागाध्यक्ष व टीपीओ ने सक्रिय भागीदारी निभाई. बैठक का मुख्य उद्देश्य छात्रों के प्रशिक्षण व प्लेसमेंट से संबंधित गतिविधियों की समीक्षा करना, आगामी योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था. इस दौरान उद्योगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, छात्रों के कौशल विकास को सुदृढ़ बनाने व अधिक से अधिक प्लेसमेंट अवसर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया. श्रम विभाग के प्रतिनिधि ने छात्रों के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं, कौशल विकास कार्यक्रमों एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी साझा की. साथ ही, विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों में चल रही प्रशिक्षण गतिविधियों एवं प्लेसमेंट प्रयासों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की. प्राचार्य महोदय ने सभी उपस्थित सदस्यों को निर्देशित किया कि वे छात्रों के समग्र विकास के लिए उद्योग-अकादमिक सहयोग को और अधिक मजबूत बनाएं, समय-समय पर ऐसे आयोजनों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान करते रहें.

विज्ञापन
प्रफुल्ल भारती

लेखक के बारे में

By प्रफुल्ल भारती

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन