एसपी ने सुनी लोगों की फरियाद

एसपी ने जनता दरबार में की एक दर्जन मामलों की सुनवाई
अररिया. पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी जितेंद्र कुमार ने शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया. कार्यालय में मौजूद एक दर्जन महिला-पुरुष फरियादियों के मामलों की सुनवाई की. एसपी ने लोगों की बारी-बारी से फरियाद सुनी. वहीं जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र से आये फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्या एसपी के समक्ष रखी. जिस पर एसपी ने कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन करते हुए संबंधित थानाध्यक्ष को निर्देश दिये. साथ ही फरियादियों के मामले में संबंधित थानाध्यक्ष के समक्ष निष्पादन के लिए भेजा गया. एसपी ने बताया कि सभी थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है कि जनता दरबार में जो भी मामले आते हैं. उसे त्वरित गति से निष्पादन कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय को जानकारी दें. उन्होंने बताया कि उनके द्वारा सप्ताह में 02 से 03 दिन जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है. जिससे अधिक से अधिक मामले की जनसुनवाई संभव हो व दूरदराज से आये फरियादियों को लाभ पहुंच सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रफुल्ल भारती
प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










