Saran News : गड़खा में संदिग्ध हालात में मजदूर की मौत, शव खेत से मिला

पुलिस टीम जांच करती हुई
Saran News : गड़खा में संदिग्ध मौत: खेत से मिले शव की पहचान के बाद मचा मातम
Saran News (राणा सिंह) : गड़खा थाना क्षेत्र पथरा गाँव देवी मंदिर के समीप शुक्रवार को खेत मे एक मृत शव मिलने का मामला प्रकाश में आया है शव मिलने से परिवार सहित आस पास के इलाके मे सनसनी फैल गया है. मृतक मोतीराजपुर पंचायत स्थित रसीदपुर गाँव निवासी स्वः बालेश्वर राम के करीब 34 वर्षीय पुत्र सुभाष राम है जो मजदूरी करता था.
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बताया जाता है की शुक्रवार को खेत मे कार्य करने के लिए कुछ लोग खेत मे गय थे तभी उनकी नजर एक खेत मे मृत शव दिखाई दिया जिसकी कानो कानो चर्चा होने लगी और वहा कुछ लोग इकठ्ठा हो गय और शव की पहचान करने लगे पहचान होने पर इसकी सुचना मृतक के परिजनों को मिली. मृतक के परिजन भी वहां पहुँच शव की पहचान किए. साथ ही इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई सुचना पर पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंची और मामले की तहकीकात जांच पड़ताल करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया. मृतक पांच भाई था जिसमे यह भाईयों में तीसरे नम्बर पर था और मजदूरी कर भरण पोषण करता था इस घटना को लेकर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है. पुलिस का कहना है की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण का पता चलेगा वही इस घटना को लेकर पुलिस मामले की छानबीन और जांच मे जुटी हुई है.
Also Read : Hajipur News : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










