सारण: तरैया में पूर्व विवाद को लेकर मारपीट, दोनों पक्षों ने सात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

तरैया थाना | Prabhat Khabar Network
तरैया गांव में पूर्व विवाद के चलते मारपीट की घटना में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर FIR दर्ज कराई है. एक पक्ष पर छेड़खानी का आरोप है, तो दूसरे पक्ष ने मंगलसूत्र छीनने और सामान तोड़ने का इल्जाम लगाया है.
सारण: तरैया थाना क्षेत्र के तरैया गांव में पूर्व विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों को आरोपित बनाया है और जांच शुरू कर दी है.
एक पक्ष ने तीन लोगों को बनाया आरोपित
पहले पक्ष की रानी देवी ने दर्ज प्राथमिकी में अखिलेश सिंह, उनकी पत्नी भागमती देवी और पुत्र नवीन सिंह को आरोपित किया है. प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि सभी आरोपितों ने मिलकर ईंट और रड से उनकी पुत्री रिया कुमारी और मौसमी कुमारी के साथ मारपीट की तथा छेड़खानी की.
दूसरे पक्ष ने चार लोगों पर लगाया आरोप
वहीं दूसरे पक्ष की भागमती देवी ने दर्ज प्राथमिकी में रानी देवी, खुशी कुमारी, रिया कुमारी और मौसमी कुमारी को आरोपित बनाया है.
भागमती देवी ने आरोप लगाया है कि वह सुबह अपने दरवाजे पर खटिया पर सोई हुई थीं. इसी दौरान पूर्व विवाद को लेकर आरोपितों ने उनके शरीर पर पानी फेंक दिया. जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सभी ने मिलकर उनके साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया.
उन्होंने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनका मंगलसूत्र छीन लिया गया और घर में घुसकर सामान की तोड़फोड़ भी की गई.
पुलिस जांच में जुटी
तरैया थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










