सारण के 9 प्रखंडों में बीईओ का प्रभार दूसरे अधिकारियों को, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था

Updated:
विज्ञापन
सारण के रिक्त 09 प्रखंडों में प्रखंड स्तर के अधिकारियों को बीईओ का प्रभार*प्रखंड स्तर के शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए की गई तात्कालिक व्यवस्था

सारण जिले में लंबे समय से रिक्त चल रहे प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के 9 पदों पर जिला शिक्षा विभाग ने तात्कालिक व्यवस्था की है. विभिन्न प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपकर शिक्षा व्यवस्था को सुचारु करने का प्रयास किया गया है.

विज्ञापन

Saran News: सारण जिले के नौ प्रखंडों में लंबे समय से रिक्त पड़े प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) के पदों पर जिला शिक्षा विभाग ने तात्कालिक व्यवस्था करते हुए विभिन्न प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है. जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीईओ) निशांत किरण ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल योगदान देकर कार्यभार संभालने का निर्देश दिया है.

शिक्षा विभाग के निर्देश पर की गई व्यवस्था

डीईओ निशांत किरण ने अपने आदेश में कहा है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के 21 फरवरी 2025 के निर्देश के आलोक में रिक्त बीईओ पदों पर संबंधित प्रखंड में कार्यरत पर्यवेक्षकीय स्तर के अधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.

उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था स्थायी नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी. संबंधित अधिकारी अपने मूल दायित्वों के साथ-साथ बीईओ के सभी प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकारों का भी निर्वहन करेंगे.

तत्काल योगदान देने का निर्देश

जारी आदेश में सभी अधिकारियों को पत्र प्राप्त होते ही संबंधित प्रखंड में योगदान कर कार्यभार ग्रहण करने तथा इसकी सूचना जिला शिक्षा कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इस व्यवस्था को जिला पदाधिकारी से भी अनुमोदन प्राप्त हो चुका है.

इन अधिकारियों को मिला बीईओ का अतिरिक्त प्रभार

अधिकारीवर्तमान पदअतिरिक्त प्रभार
बुशरा नावेदग्रामीण विकास पदाधिकारीसदर एवं नगर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी
मुन्ना कुमारश्रम प्रवर्तन पदाधिकारीजलालपुर बीईओ
संजय कुमार जायसवालवरीय सहकारिता प्रसार पदाधिकारीतरैया बीईओ
बीरेन्द्र प्रसादप्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारीपानापुर बीईओ
ओम प्रकाश शर्माप्रखंड सहकारिता पदाधिकारीबनियापुर बीईओ
सुजीत कुमारप्रखंड सहकारिता पदाधिकारीमकेर बीईओ
पूजा कुमारीश्रम प्रवर्तन पदाधिकारीमढ़ौरा बीईओ
सुनील कुमारप्रखंड कृषि पदाधिकारीरिविलगंज बीईओ
ताराकांत कुमारप्रखंड कल्याण पदाधिकारीसोनपुर बीईओ

शिक्षा व्यवस्था को सुचारु रखने की पहल

जिला शिक्षा विभाग का कहना है कि कई महीनों से बीईओ के पद रिक्त रहने के कारण प्रखंड स्तर पर शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे थे. नई व्यवस्था से विद्यालयों के संचालन, योजनाओं के क्रियान्वयन, वित्तीय कार्यों और शैक्षणिक निगरानी में तेजी आने की उम्मीद है.

Also Read: CM सम्राट बोले- जीविका दीदियों के कहने पर सरकार ने बिजली फ्री की और पेंशन बढ़ाई, चुनाव से पहले कराया था महिला संवाद


विज्ञापन
Sanjay Bhardawaj

लेखक के बारे में

By Sanjay Bhardawaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन