Hajipur News : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर पथराव, सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त

Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 22 May 2026 7:00 PM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Saran News : प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध पड़ा भारी, पथराव करने वालों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन

Saran News (अमित प्रकाश) : जलालपुर प्रखंड के विशुनपुरा गांव में शुक्रवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासनिक टीम पर कुछ लोगों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में अंचलाधिकारी की सरकारी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि सीओ अभिनाश कुमार और उनके प्राइवेट चालक कुमना गांव निवासी मन कुमार बाल-बाल बच गए. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, गांव में पूर्व से निर्मित ग्राम कचहरी भवन की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था. जिसको लेकर प्रशासन को लगातार इसकी शिकायत मिल रही थी. वही प्रशासन ने भी उक्त सरकारी जमीन को मुक्त करने लिए तीन बार नोटिस भेज चुकी थी. मगर वे लोग हटने का नाम नहीं ले रहे थे .

गलत मापी का आरोप लगाकर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध, पथराव से तनाव

जिसके बाद इसी क्रम में अतिक्रमण हटाने के लिए अपने निर्धारित तिथि के अनुसार अंचलाधिकारी अपनी टीम के साथ उक्त जमीन पर पहुंचे थे. बताया जाता है कि उधर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने निज जमीन होने व गलत मापी बताकर मौके मौजूद सी ओ का विरोध शुरू कर दिया. जिसके बाद देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई . इसी दौरान प्रशासनिक टीम पर पथराव भी किया गया, जिससे सीओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है. पथराव में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा जाएगी.

Also Read : Gopalganj News : शाहपुर बाजार में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन