Gopalganj News : शाहपुर बाजार में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
Published by : YUVRAJ RATAN Updated At : 22 May 2026 4:54 PM
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Gopalganj News : गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय भेजा गया, अवैध हथियार के खिलाफ अभियान जारी
Gopalganj News (अखिल कुमार) : मांझा थाना क्षेत्र के साहपुर बाजार में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपित के पास से एक लोडेड पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक लोडेड मैगजीन तथा एक धारदार चाकू बरामद किया गया है.पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपित के आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है.जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मांझा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शाहपुर बाजार में एक युवक हथियार लेकर घूम रहा है और उसकी गतिविधियां संदिग्ध हैं. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई.पुलिस ने बिना समय गंवाए शाहपुर बाजार पहुंचकर इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी शुरू कर दी. इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक लोडेड मैगजीन और एक चाकू बरामद हुआ.हथियार और कारतूस बरामद होने के बाद पुलिस ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में उसकी पहचान सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मुसेहरी गांव निवासी मुकेश कुमार के रूप में हुई.पुलिस उससे यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह शाहपुर बाजार में किस उद्देश्य से आया था तथा हथियार लेकर घूमने के पीछे उसकी क्या मंशा थी. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं उसका संबंध किसी आपराधिक गिरोह से तो नहीं है.थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई.
बरामद हथियार के इस्तेमाल और स्रोत की जांच में जुटी पुलिस
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपित से गहन पूछताछ की जा रही है. साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जांच भी कराई जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियार लाइसेंसी है या अवैध तरीके से प्राप्त किया गया था. इसके अलावा हथियार का इस्तेमाल पूर्व में किसी आपराधिक घटना में हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी.पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में बरामद पिस्टल पूरी तरह लोडेड मिली है. साथ ही पांच जिंदा कारतूस और मैगजीन मिलने से यह आशंका जताई जा रही है कि आरोपित किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हो सकता था. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. और पूछताछ के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी.घटना के बाद साहपुर बाजार में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई.लोगों ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते पुलिस ने कार्रवाई कर किसी संभावित घटना को टाल दिया. बाजार के व्यवसायियों ने भी पुलिस प्रशासन से बाजार क्षेत्रों में नियमित गश्ती बढ़ाने की मांग की है ताकि असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा सके.
गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय में किया गया पेश
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है.आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
Also Read : Gopalganj News: अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










