कुचायकोट में बीडीओ सुनील कुमार मिश्रा की भव्य विदाई, रथ पर निकला सम्मान जुलूस

Author Rajesh pandey|Edited by Vikash Jha
Updated:
विज्ञापन

समारोह में बीडीओ को भेंट देते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ सुनील कुमार मिश्रा के सम्मान में आयोजित विदाई समारोह चर्चा का विषय रहा. उन्हें सुसज्जित रथ पर बैठाकर विदाई दी गई, जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

Gopalganj News: गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड मुख्यालय सभागार में स्थानांतरित बीडीओ सुनील कुमार मिश्रा के सम्मान में पंचायत समिति की ओर से एक भव्य विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित लव चौबे ने पूरे वैदिक मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के साथ किया. इसके बाद निवर्तमान बीडीओ को सुसज्जित रथ पर सम्मानपूर्वक बैठाकर विदाई दी गयी, जो पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी रही.

विज्ञापन

चांदी का मुकुट किया भेंट

गोपालगंज के इस समारोह में विदा हो रहे बीडीओ को उपस्थित लोगों ने फूलमाला, अंगवस्त्र, कीमती कलाई घड़ी व चांदी का भव्य मुकुट पहनाकर विशेष रूप से सम्मानित किया. प्रखंड प्रमुख बबली सिंह, प्रमुख प्रतिनिधि अखिलेश्वर सिंह, उपप्रमुख प्रतिनिधि जितेंद्र चौबे, बीइओ अशोक सिंह और बीडीसी भरथ वर्मा ने उनके सफल कार्यकाल की सराहना की. विदाई के समय गायक पंकज त्रिपाठी ने भावुक कर देने वाले विदाई गीत प्रस्तुत किये, जबकि मंच का संचालन उपप्रमुख मनोज तिवारी ने किया.

प्रशासनिक अधिकारी रहे मौजूद

गोपालगंज के कुचायकोट में आयोजित इस सम्मान समारोह में राजस्व अधिकारी (आरओ) मनन कुमार शुक्ला, एमओ अंकेश कुमार, मुखिया चंद्रकांत सिंह उर्फ चिंटू सिंह, बीडीसी सदस्य विपुल सिंह, अखिलेश सिंह, मंजीत त्रिपाठी और मुन्ना राय मुख्य रूप से उपस्थित रहे. इन सभी ने बीडीओ के कार्यकाल के दौरान उनके द्वारा जनता के हित में किए गए कार्यों और उनकी प्रशासनिक कार्यशैली को याद किया.

ग्रामीणों की रही भारी भीड़

गोपालगंज के इस कार्यक्रम में अमोद सिंह, विशाल कुमार, शिक्षक युगल किशोर पांडेय, विजय शंकर प्रधान, हरेश दुबे, संतोष शुक्ला, प्रकाश कुमार गुड्डू सहित प्रखंड व अंचल के तमाम कर्मी, कई पंचायतों के प्रतिनिधि और बहुत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे. ग्रामीणों ने कहा कि बीडीओ सुनील कुमार मिश्रा ने अपने कार्यकाल में आम जनता की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता दी और उनका त्वरित समाधान किया.

Also Read: गोपालगंज: नेपाल में बारिश थमी तो घटी गंडक, डेंजर लेवल से 45 सेमी नीचे पहुंचा जलस्तर


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन