गांवों में कौशल विकास प्रशिक्षण शुरू
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 01 Jan 2026 7:31 PM
रोजगार की दिशा में नयी राह खुलेगी
जोगबनी. एसएसबी 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट शाश्वत कुमार के दिशा-निर्देशन में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती क्षेत्रों में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया. बुधवार को वाइब्रेंट विलेज बैजनाथपुर, बीओपी दामादगी ‘डी’ समवाय के कार्यक्षेत्र में टेलरिंग व मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. वहीं वाइब्रेंट विलेज पोखरिया, बीओपी कुश्महा ‘डी’ समवाय के कार्यक्षेत्र में ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन समवाय प्रभारी आशीष गुप्ता (सहायक कमांडेंट) की अध्यक्षता में संपन्न हुई. इस अवसर पर पंचायत पोखरिया के जनप्रतिनिधि गंगा प्रसाद यादव सहित अन्य गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे. उपस्थित जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने कहा कि इससे सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिलेगा व रोजगार की दिशा में नयी राह खुलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










