सेवानिवृत पंचायत सचिव का निधन
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 Mar 2026 6:50 PM
पूर्व केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन के साथ रहा था मित्रवत संबंध
जोकीहाट. प्रखंड के जहानपुर गांव के 93 वर्षीय वयोवृद्ध सेवानिवृत्त पंचायत सेवक ताराशंकर झा का सोमवार को निधन हो गया. वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये हैं. खास बात यह कि पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व तस्लीमुद्दीन जब सबसे पहले सिसौना पंचायत से मुखिया निर्वाचित हुए थे. उस दौरान सिसौना पंचायत के पंचायत सेवक ताराशंकर झा ही थे. यह बात उनके सबसे बड़े पुत्र किशोर मोहन झा ने बताया. उन्होंने बताया कि तब से उनके पिता तस्लीमुद्दीन के बहुत करीबी मित्र रहे. वयोवृद्ध समाजसेवी चंद्रमोहन झा ने बताया कि ताराशंकर झा एक ईमानदार व जिम्मेदार सरकारी कर्मचारी के अतिरिक्त एक कुशल पिता भी थे. उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व मंत्री शाहनवाज आलम ने बताया कि श्री झा के निधन से समाज को अपूर्णीय क्षति पहुंची है. उनके निधन पर राजद के वरिष्ठ नेता पोलो झा, राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद ने भी शोक व्यक्त किया है. साथ ही दुख व्यक्त करने वालों में सेवानिवृत प्रो अनंत मोहन झा, शिक्षक महि नारायण झा, पूर्व मुखिया बेचन झा, सत्य नारायण ठाकुर, मुखिया उमेश पासवान, पैक्स अध्यक्ष भोला साह सहित सभी जहानपुर गांव निवासी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










