ePaper

रेहाना अंसारी ने कई पंचायतों का किया दौरा

Updated at : 16 Jul 2025 7:21 PM (IST)
विज्ञापन
रेहाना अंसारी ने कई पंचायतों का किया दौरा

महिला की बात कांग्रेस के साथ को ले जनसंवाद कार्यक्रम काआयोजन

विज्ञापन

अररिया. राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा के निर्देश पर अररिया जिला के विभिन्न पंचायतों में माई बहिन मान योजना को लेकर महिला की बात कांग्रेस के साथ गोष्ठी सह जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में महिला कांग्रेस की पर्यवेक्षिका रेहाना अंसारी व जिला कांग्रेस की महिला अध्यक्ष गुलशन आरा शामिल हुई. मंगलवार को देर शाम जोकीहाट विधानसभा के तारण पंचायत वार्ड संख्या 03 व 04 वार्ड में गोष्ठी सह संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस मौके पर महिलाओं को विशेष रूप से माई बहिन मान योजना की जानकारी दी गयी व मौके पर उनका ऑन लाइन निबंधन भी किया गया. महिला राष्ट्रीय पर्यवेक्षिका रेहाना अंसारी ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये उनके खाते में दिया जायेगा जो महिला सशक्तिकरण के लिए मील का पत्थर साबित होगा. कांग्रेस पार्टी इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर महिला की बात कांग्रेस के साथ गांव गांव जाकर महिला को योजना की जानकारी व उन्हें जागरूक कर रही है. इस मौके पर महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष गुलशन आरा भी लगातार जनसंवाद कर महिला को जागरूक कर रही हैं. गुलशन आरा ने बताया कि राहुल गांधी के नेतृत्व में इस बार बिहार में कांग्रेस का प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा. गुलशन आरा ने बताया कि जनसंवाद व जागरूकता अभियान अभी लगातार जारी रहेगा.37 ———– जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन फारबिसगंज. फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के किरकिचिया पंचायत के वार्ड संख्या 05 में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष गुलाबचंद ऋषिदेव के अध्यक्षता व मुखिया प्रतिनिधि कफील अंसारी के सफल संचालन में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए दिल्ली से आये पार्टी के अररिया जिला पर्यवेक्षक अली मेंहदी व मो नोमान ने मौजूद ग्रामीणों को संबोधित किया. पर्यवेक्षक अली मेहंदी व मो नोमान ने जन- संवाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों को कांग्रेस के योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए आने वाले समय में महागठबंधन की सरकार में योजनाओं को लाने की बाते कही. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी के अररिया जिलाअध्यक्ष शाद अहमद, अंबरीश राहुल, संजीव शेखर, दिलीप पासवान, प्रदीप कर्ण, मनोज मंडल, मटरू मंडल, सद्दाम अंसारी सहित अन्य मौजूद थे.38

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन