119 ग्राम हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

गुप्त सूचना के आधार पर की गयी कार्रवाई
जोगबनी. मोरंग जिले के विराटनगर महानगरपालिका वार्ड नंबर 9 स्थित ट्रैफिक चौक से 119 ग्राम हेरोइन के साथ एक भारतीय डीलर व एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया गया. लागू औषध नियंत्रण ब्यूरो शाखा कार्यालय विराटनगर के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ट्रैफिक चौक पर हेरोइन का कारोबार हो रहा है. ब्यूरो की टीम ने मौके पर पहुंचकर बीआर 38 एएस 6598 नंबर की भारतीय बाइकपर सवार दो लोगों को रोका. तलाशी के दौरान भारतीय नागरिक 19 वर्षीय इरफान खान के पास से सफेद प्लास्टिक की पोटली में छिपाकर रखी गई हेरोइन बरामद हुई. प्लास्टिक सहित इसका वजन 128 ग्राम व प्लास्टिक हटाने पर 119 ग्राम पाया गया. गिरफ्तार दोनों युवक क्रमशः इरफान खान, 19 वर्ष भारत, बिहार राज्य, अररिया जिला, जोगबनी टिकुलिया बस्ती वार्ड संख्या 10 का निवासी है. वही इफ्रिदि मिया, 19 वर्ष मोरंग जिला, विराटनगर महानगरपालिका वार्ड नंबर 17, रानी बस्ती नेपाल का निवासी है. दोनों आरोपियों को बरामद हेरोइन, मोबाइल व बाइक समेत आगे की जांच व कानूनी कार्रवाई के लिए जिला पुलिस कार्यालय मोरंग को सौंप दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By मृगेंद्रमणि सिंह
मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










