मतदाता सूची प्रारूप पांच का हुआ प्रकाशन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 01 Aug 2025 7:00 PM

विज्ञापन

दावा आपत्ति को लेकर दिया गया समय

विज्ञापन

कुर्साकांटा. प्रखंड कार्यालय स्थित सभा भवन में शुक्रवार को चुनाव आयोग से जारी निर्देश का पालन करते हुए आगामी विधान सभा आम निर्वाचन 2025 मतदाता सूची का प्रारूप 05 का प्रकाशन किया गया. बीडीओ नेहा कुमारी ने बताया कि प्रारूप 05 का प्रकाशन कर दिया गया है. इसके साथ ही दावा आपत्ति प्राप्त करने को लेकर तिथि घोषित कर दी गयी है. जिसमें दावा आपत्ति लेने की तिथि 02 अगस्त 2025 से 01 सितंबर 2025 तक निर्धारित की गयी है. इसे लेकर प्रखंड कार्यालय से दावा आपत्ति प्राप्त करने को लेकर कर्मियों की प्रतिनियुक्ति भी कर दी गयी है. इस मौके पर बीपीआरओ अमित कुमार मिश्र, बीएलओ कार्तिकचंद ऋषिदेव, चंदन गिरी, हरिओम मंडल, मोहन कुमार सिंह, सौरभ झा, अरुण शुक्ल, कन्हैया लाल भारती, राजकुमार गुप्ता, सुनील कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन