ePaper

श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में मनाया गया वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह

Updated at : 23 Jan 2026 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में मनाया गया वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा समारोह

शहर में निकाली भव्य निशान शोभा यात्रा

विज्ञापन

फारबिसगंज. श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में आयोजित चौथे वार्षिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं व पुरुषों ने शहर में भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली.गाजे-बाजे के संग ठाकुरबाड़ी परिसर से निकली निशान शोभा यात्रा, स्टेशन चौक, सदर रोड़, पोस्ट ऑफिस चौक, गोढ़ियारी रोड, एसके रोड, छुआपट्टी, धर्मशाला चौक होते हुए पुनः मंदिर परिसर में आकर समाप्त हो गयी. मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में महिलाओं ने एकजुटता के साथ बाबा श्री श्याम प्रभु, श्री राणी सती दादी, श्री सालासर हनुमान जी का निशान लेकर नगर भ्रमण किया. इस मौके पर मंदिर के पुजारी पंडित अभिषेक दुबे, पंड़ित अनिल पांडये, पंचानंद पांडये द्वारा मंदिर में स्थापित समस्त देवी देवताओं की प्रतिमाओं की पूजा अर्चना की गयी. इस संबंध में मंदिर के व्यवस्थापक पवन शर्मा, पवन अग्रवाल व जय कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि ठाकुरबाड़ी के जीर्णोद्धार के बाद श्री श्याम बाबा, राणी सती दादी, सालासर बालाजी, माता दुर्गा, गणेश जी महाराज सहित अन्य देवी देवताओं की गयी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का चौथा वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है. शोभायात्रा में मंदिर के व्यवस्थापक पवन शर्मा, पवन अग्रवाल, मुख्य पार्षद वीणा देवी, पार्षद बुलबुल यादव, नप के पूर्व उप मुख्य पार्षद राज कुमार अग्रवाल, कौशल सोमानी, शांता अग्रवाल, सीमा धनावत, सुनीता लड्ढा, शिवानी गोयल, लक्ष्मी शर्मा, मीणा भूपाल, सुनीता राजगढ़िया, कविता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन