अरवल कोर्ट का बड़ा फैसला, किंजर सीएसपी लूट कांड में तीन दोषियों को 5 साल की सजा

Updated:
विज्ञापन
Arwal News

अरवल कोर्ट

Arwal News: किंजर थाना क्षेत्र के चर्चित सीएसपी लूट कांड में अरवल न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अरवल की अदालत ने सभी दोषियों को 5 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹50 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है.

विज्ञापन

Arwal News: (निशिकांत) किंजर थाना क्षेत्र के चर्चित सीएसपी लूट कांड में अरवल न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाते हुए तीन अभियुक्तों को दोषी करार दिया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, अरवल की अदालत ने सभी दोषियों को 5 वर्ष के सश्रम कारावास और ₹50 हजार अर्थदंड की सजा सुनाई है.

12 जून 2025 को हुई थी लूट की घटना

यह मामला किंजर थाना कांड संख्या-92/25 दिनांक 12 जून 2025 से संबंधित है, जो भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(4) के तहत दर्ज किया गया था.

हथियार के बल पर की गई थी लूट

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परियारी बिगहा निवासी गौतम कुमार किंजर में सीएसपी सेंटर संचालित करते हैं. उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि 12 जून 2025 की रात करीब 9 बजे परियारी रोड स्थित बभना बगीचा के समीप हथियारबंद अपराधियों ने उनसे नगद राशि, मोबाइल, लैपटॉप और अन्य सामान लूट लिया था.

घटना के बाद फैली थी दहशत

लूट की इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की थी.

कोर्ट ने तीनों अभियुक्तों को ठहराया दोषी

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मजबूत साक्ष्य और गवाह प्रस्तुत किए. इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को दोषी पाया. दोषसिद्ध अभियुक्तों में धर्मपुर निवासी नीतीश कुमार, रामचंद्र बिगहा निवासी छोटू कुमार उर्फ बघवा और जगदेव नगर दादर निवासी विकास कुमार उर्फ विट्ठल शामिल हैं.

अभियोजन पक्ष की दलीलों से मिली सफलता

इस मामले में प्रभावी पैरवी अभियोजन पदाधिकारी रश्मि सिंह द्वारा की गई. उनकी सशक्त दलीलों और प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन पक्ष को सफलता मिली और न्यायालय ने दोषियों को कठोर सजा सुनाई.

ALSO READ: Arwal News: सभी लंबित नीलाम पत्र व वसूली प्रक्रिया को सख्त करने पर जोर, लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन