ePaper

सांसद खेल महोत्सव 2025 में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

Updated at : 20 Dec 2025 11:51 PM (IST)
विज्ञापन
सांसद खेल महोत्सव 2025 में खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

बोले सांसद- खेल महोत्सव के जरिये जिले की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करें जिला प्रशासन

विज्ञापन

महोत्सव में खेलेगा अररिया, जीतेगा अररिया : सांसद

अररिया. जिला मुख्यालय स्थित नेताजी सुभाष स्टेडियम में सांसद खेल महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन आगामी 22 से 25 दिसंबर 2025 तक होने जा रहा है. समापन समारोह 25 दिसंबर 2025 को जूनियर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल अररिया में होगा. इस खेल महोत्सव का उद्देश्य जिले के छात्र-छात्राओं व युवाओं में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य व स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करना है. बताया गया कि समापन समारोह अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन दिवस के अवसर पर आयोजित किया जायेगा, जो कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान करेगा. इस चार दिवसीय खेल आयोजन में जिले के विभिन्न सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों से चयनित प्रतिभावान खिलाड़ी एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन व हाफ मैराथन जैसी प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से जिले की आने वाली पीढ़ी को सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी. छात्र-छात्राओं के बीच विभिन्न खेल के बहाने एकता व समरसता का संदेश जायेगा. मुझे पूर्ण विश्वास है कि आयोजन समिति जिला प्रशासन के सहयोग से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन करेगी. आयोजकों के अनुसार, सांसद खेल महोत्सव 2025 जिले के उभरते खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. जनप्रतिनिधियों, शिक्षाविदों व खेल प्रेमियों की गरिमामयी उपस्थिति से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा व जिले में खेल संस्कृति को नयी पहचान मिलेगी. कहा गया कि इस आयोजन के लोकल पार्टनर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल व महालक्ष्मी ज्वैलर्स हैं. इनके सहयोग से खेल महोत्सव को सफल बनाने की तैयारी की जा रही है. साथ ही आयोजन समिति ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें व सांसद खेल महोत्सव 2025 को ऐतिहासिक बनाने में अपना योगदान दें. इस खेल महोत्सव के लिए पंजीकरण व्यवस्था ऑन स्पॉट के साथ व्हाट्सएप नंबर 9229140014 पर उपलब्ध है. इच्छुक खिलाड़ी व अभिभावक इस पर संपर्क कर सकते हैं.

प्रतियोगिता के कार्यक्रम

22 दिसंबर 2025 – एथलेटिक्स, वॉलीबाल

23 दिसंबर 2025 – कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन24 दिसंबर 2025 – हॉफ मैराथन (नेताजी सुभाष चौक से प्रारंभ होकर काली मंदिर, गौरी चौक, बस स्टैंड, जीरो माइल होते हुए पुनः नेताजी सुभाष चौक पर समापन)25 दिसंबर 2025 – पुरस्कार वितरण व समापन समारोह ( स्थान – जूनियर स्कॉटिश पब्लिक स्कूल अररिया)

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन