ePaper

विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे पौधरोपण

Updated at : 04 Jun 2025 12:25 AM (IST)
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस पर करेंगे पौधरोपण

अभाविप नगर इकाई अररिया की हुई बैठक

विज्ञापन

अररिया. अभाविप नगर इकाई अररिया की एक बैठक शिवपुरी स्थित स्थानीय परिषद कार्यालय परिसर में आयोजित हुई. बैठक की अध्यक्षता परिषद के कॉलेज उपाध्यक्ष मनीष कुमार ने किया. बैठक में आगामी 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी व उसकी सफलता के लिए रणनीति बनायी गयी. बैठक को संबोधित करते हुए परिषद के प्रदेश एसएफडी प्रमुख सह सिंडिकेट सदस्य प्रो एमपी सिंह ने कहा कि पर्यावरण में संतुलन बनाये रखना हमसबों की जिम्मेवारी है. जिस प्रकार वृक्षों की अंधाधुंध कटाई हो रही है उसके कारण पर्यावरण में गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है. इसका गंभीर परिणाम वर्तमान व भविष्य की पीढ़ी को भुगतना होगा. एमपी सिंह ने बैठक में परिषद सदस्यों से आह्वान किया कि पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रत्येक अभाविप सदस्य कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं व उसकी देखरेख की जिम्मेवारी खुद लें व दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. बैठक में पर्यावरण दिवस के अवसर पर 05 जून को स्थानीय महिला महाविद्यालय परिसर, अररिया महाविद्यालय परिसर व अररिया आरएस में पौधरोपण का निर्णय लिया गया. पौधरोपण अभियान 05 जून को 10 बजे दिन से प्रारंभ किया जायेगा. मौके पर बैठक में मनीष कुमार, संजीव कुमार, सुमित कुमार, प्रमोद कुमार, सोनू कुमार, प्रिंस कुमार, प्रियांशु कुमार, राहुल कुमार, हिना शर्मा, लकी वर्मा, साक्षी चौधरी, मीनू कुमारी, सुप्रिया कुमारी, शिफा प्रवीण, दिशा कुमारी, प्रिंस झा, नमन कुमार झा, रवि किशन समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन