14 हथियारों का हुआ भौतिक सत्यापन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 04 Jun 2025 9:10 PM
10 जून तक शस्त्रों का किया जाना है भौतिक सत्यापन
परवाहा. बुधवार को रानीगंज थाना परिसर में जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी सीओ शंभु साह व थानाध्यक्ष रवि रंजन ने कुल 14 लाइसेंसी शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया. इस मौके पर प्रभारी सीओ शंभु साह ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अनुज्ञप्तिधारी शस्त्रधारकों के शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा है. बुधवार को 14 शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया गया है. आगामी 10 जून तक शस्त्रों का भौतिक सत्यापन किया जाना है. इस मौके कई शस्त्र धारक मौजूद थे.14
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










