बच्चों की शानदार प्रस्तुति के कायल हुए लोग
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 23 Mar 2026 7:22 PM
बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
अररिया. बिहार दिवस पर अररिया टाउन हॉल में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिभागियों ने मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शकों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम में अररिया कला केंद्र के बच्चों ने विशेष आकर्षण प्रस्तुत किया. जूनियर ग्रुप के प्रतिभागियों में सर्वश्री बोस, भाग्यश्री बोस, ऐकांश सोमानी, यश सोमानी व सृजोनी बनर्जी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. वहीं सीनियर ग्रुप के बच्चों ने बिहार के लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुति दी. इस समूह में आरोही पांडेय, सोनाक्षी सिंह, दीपशिखा राय, सिमरन चौधरी, नेहा सिंह व राजनंदिनी ने अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिये. कार्यक्रम के अंत में सभी कलाकारों की सराहना की गई व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गयी. यह सांस्कृतिक आयोजन बिहार की समृद्ध कला व परंपरा को दर्शाने में सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










