पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन
Published by : PRAPHULL BHARTI Updated At : 27 Dec 2025 7:59 PM
मनरेगा के संचालन को लेकर दी जानकारी
कुर्साकांटा. जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अररिया के सौजन्य से विकसित भारत जी रामजी विधेयक 2025 के तहत मनरेगा संचालन को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. आयोजित ग्राम सभा की अध्यक्षता मुखिया सोनी देवी ने की. ग्राम सभा में पारित विधेयक के तहत मनरेगा योजना का संचालन को लेकर विशेष जानकारी दी गयी. नए विधेयक में शामिल योजनाओं की विस्तृत जानकारी के साथ संचालन प्रक्रिया को लेकर जानकारी दी गयी. पीआरएस मिथिलेश कुमार ने बताया कि आयोजित ग्राम सभा में जीपीडीपी योजना के तहत योजनाओं का चयन कर प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं का संचालन को कहा गया है. ग्राम सभा में रोजगार व जीविका मिशन (ग्रामीण) को लेकर चर्चा की गयी. इस मौके पर कार्यपालक सहायक पंकज कुमार, मुखिया प्रतिनिधि अरविंद मंडल, उप मुखिया मो इबरान, पंसस देवेंद्र कुमार सिंह, गुलाब सिंह, श्रीकुमार पासवान, अब्दुल कादिर जिलानी, नबी हसन, राजेश मंडल सहित सभी वार्ड सदस्य व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










