ईद मिलन समारोह का आयोजन

इद मिलन समारोह में शहर के गणमान्य लोग हुए शामिल
अररिया. मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब अररिया ने सोमवार को नेताजी सुभाष स्टेडियम अररिया में ईद ईद मिलन समारोह का आयोजन किया. जिसमें शहर के राजनीतिक लोग, समाजसेवी व गणमान्य लोग मौजूद थे. इस मौके पर अतिथियों को लजीज सेवई व मिठाई खिलायी. अतिथि के रूप में बिहार सरकार के पूर्व आपदा मंत्री शाहनवाज आलम, राजद जिलाध्यक्ष अविनाश आनंद, सिविल सर्जन केके कश्यप, डॉ मोइज, परवेज आलम, आबिद अंसारी, कमाले हक, साहब रेजा, प्रो एमए मुजीब, मासूम रेजा के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इस आयोजन में मॉडर्न स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सत्यन शरण, सचिव इश्तियाक आलम, जकी अख्तर अंसारी, मोहतासिम ज़ुबैरी सहित क्लब के साथी मौजूद थे. इस ईद मिलन समारोह के बेहतर आयोजन के लिए क्लब के तमाम लोगों को बधाई दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




