एक अभ्यर्थी ने किया नामांकन
Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 02 Jun 2025 9:15 PM
वार्ड पार्षद के रिक्त पड़े पदों पर होना है चुनाव
फारबिसगंज. नगर पालिका उप चुनाव 2025 के तहत फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में वार्ड पार्षद के रिक्त पड़े पद के उप चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के छठे दिन सोमवार को खाता खुला. पार्षद पद पर उप चुनाव लड़ने के लिए एक अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अनुमंडल निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के मुताबिक फारबिसगंज नप के वार्ड संख्या 15 के नगर पार्षद पद पर किस्मत आजमाने व चुनाव लड़ने के लिए नामांकन के छठे दिन सोमवार को एक अभ्यर्थी वार्ड संख्या 15 पोखर बस्ती निवासी चुन्नी खातून पति मो कुद्दुश ने अनुमंडलीय कार्यालय में अवर निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में पहुंच कर सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सीओ ललन कुमार ठाकुर के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के प्रक्रिया में अनुमंडल कार्यालय के सहायक पदाधिकारी सुधीर कुमार साह, माधव कुमार झा, मो रागिब हाशमी, कर्मी विश्वजीत कुमार सिंह,अशोक कुमार,नितेश कुमार,विकास आनंद,श्याम कुमार सहित अन्य कर्मी सक्रिय हो कर लगे रहे.14
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










