हत्ता बखरी से दस लीटर चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 21 Apr 2026 8:04 PM

विज्ञापन

कुर्साकांटा पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना पर हत्ता बखरी वार्ड 11 संथाल टोला से छापेमारी कर दस लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

कुर्साकांटा. कुर्साकांटा पुलिस ने सोमवार की रात गुप्त सूचना पर हत्ता बखरी वार्ड 11 संथाल टोला से छापेमारी कर दस लीटर चुलाई शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि हत्ता बखरी में एक व्यक्ति अपने घर पर ही अवैध रूप से शराब का निर्माण करता है व बिक्री करता है. टीम गठित कर छापेमारी की गयी तो छापेमारी में गिरफ्तार धंधेबाज मुन्ना मरांडी पिता हरि मरांडी के घर से अलग-अलग गैलन से कुल दस लीटर देसी शराब बरामद हुआ. गिरफ्तार धंधेबाज व बरामद शराब के विरुद्ध स्वलिखित बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है.

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन