पहले दिन एक भी अभ्यर्थी ने नहीं किया नामांकन

Published by : MRIGENDRA MANI SINGH Updated At : 14 Jun 2025 7:59 PM

विज्ञापन

अभ्यर्थियों की आस में बैठे रहे अधिकारी

विज्ञापन

नरपतगंज. नरपतगंज निर्वाचन भवन कार्यालय में पंचायत उपचुनाव के नामांकन के पहले दिन शनिवार को एक भी अभ्यर्थियों ने नामांकन पर्चा दाखिल नहीं किया. जबकि नामांकन दाखिल करवाने को लेकर बीडीओ चंदन प्रसाद के नेतृत्व में कर्मी नामांकन कार्यालय में उपस्थित रहे. मालूम हो कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के रेवाही पंचायत के सरपंच पद के अलावा खाब्दह वार्ड संख्या 16 से पंच, भंगही वार्ड संख्या 02 से पंच, पथराहा वार्ड संख्या 09 से वार्ड पंच, गोरराहा विशनपुर वार्ड संख्या 02 से वार्ड पंच व बसमतिया वार्ड संख्या 05 में वार्ड पंच के लिए 09 जुलाई को मतदान होना है. जिसको लेकर 14 जून से 20 जून तक अभ्यर्थियों के द्वारा निर्वाचन भवन कार्यालय में नामांकन पर्चा दाखिल कराया जाना है. जिसमें पहले दिन नामांकन पर्चा दाखिल नहीं कराया गया. जबकि 21 जून से 23 जून तक समीक्षा 24 को 25 जून को नाम वापसी के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. वहीं 09 जुलाई को मतदान व 11 जुलाई मतगणना कार्य संपन्न करवाया जायेगा. जानकारी देते हुए बीडीओ चंदन प्रसाद ने बताया कि पंचायत उपचुनाव नामांकन के पहले दिन एक भी अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन पर्चा दाखिल नहीं कराया गया. 18

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MRIGENDRA MANI SINGH

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन