खेत तक एलटी तार नहीं पहुंचने पर प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा, एलटी तार नहीं होने से सिंचाई में भारी परेशानी हो रही है.

विज्ञापन

परवाहा. रानीगंज प्रखंड के कोशकापुर उत्तर वार्ड संख्या 11 में दो साल पहले कृषि ट्रांसफार्मर लगने के बावजूद अब तक खेत तक एलटी तार नहीं पहुंचने से नाराज किसानों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया. किसान चंद्रभूषण यादव, अरविंद कुमार, शिव नारायण सिंह, देवानंद साह समेत कई किसान ट्रांसफार्मर के समीप जुटे व नारेबाजी करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ विरोध जताया. किसानों का आरोप है कि खेत की सिंचाई के लिए करीब दो साल पहले ट्रांसफार्मर लगाया गया था, लेकिन आज तक खेत तक एलटी तार नहीं खींचा गया. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एलटी तार नहीं होने से सिंचाई में भारी परेशानी हो रही है. खेत तक तार लगाने के लिए कई बार रानीगंज विद्युत कार्यालय का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं कनीय अभियंता अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की जांच के बाद तार लगवाने के लिए आगे की कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन