स्वास्थ्य मंत्री से मिलीं नरपतगंज विधायक देवंती यादव, नरपतगंज की स्वास्थ्य समस्याओं से कराया अवगत

Updated:
विज्ञापन

विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत | Prabhat Khabar Network

नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने और बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग की है।

विज्ञापन

नरपतगंज (अररिया) : नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया. विधायक ने क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने की मांग रखी. मंत्री ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सभी स्वास्थ्य केंद्रों को अपग्रेड करने की मांग

विधायक ने कहा कि नरपतगंज विधानसभा क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों को बेहतर इलाज और आवश्यक जांच की सुविधा स्थानीय स्तर पर ही मिलनी चाहिए. इसके लिए सभी स्वास्थ्य केंद्रों और उप स्वास्थ्य केंद्रों को आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं से लैस करने की मांग की गयी.

सदर अस्पताल में विशेषज्ञ विभाग मजबूत करने पर जोर

देवंती यादव ने सदर अस्पताल अररिया में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी जैसे विभागों को और अधिक सुविधाजनक व मजबूत बनाने की मांग भी रखी. उन्होंने कहा कि गंभीर मरीजों को इमरजेंसी की स्थिति में पटना या अन्य बड़े शहरों के अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम हो, इसके लिए सदर अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार जरूरी है.

ग्रामीण मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत होने से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. इससे अररिया सदर अस्पताल पर मरीजों का दबाव भी कम होगा. उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को क्षेत्र के लिए जरूरी बताया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन