सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी आरपीएफ-जीआरपी

Updated:
विज्ञापन

अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज में रखा अज्ञात व्यक्ति का शव घटित घटना की जांच व पोस्टमार्टम में भेजे जाने की प्रक्रिया में जुटी आरपीएफ व जीआरपी | Prabhat Khabar Network

फारबिसगंज के सिमराहा रेलवे स्टेशन के पास सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पुलिस जांच में जुटी।

विज्ञापन

फारबिसगंज (अररिया) : एनएफ रेलवे के कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर गुरुवार सुबह सीमांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. हादसा सिमराहा रेलवे स्टेशन के 80/08-09 किलोमीटर के पास हुआ. मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया

जानकारी के अनुसार, आनंद विहार दिल्ली से जोगबनी जा रही सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12488 की चपेट में आने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही फारबिसगंज रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के प्रभारी सअनि बीके यादव, जवान तापस बोनिक समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. घायल को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज पहुंचाया गया.

डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित किया

अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ. आशुतोष कुमार, पूर्व उपाधीक्षक डॉ. मुन्ना कुमार, डॉ. रोहित कुमार समेत चिकित्सकों ने घायल की जांच की. जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी.

शव की पहचान में जुटी पुलिस

व्यक्ति की मौत की पुष्टि होने के बाद आरपीएफ ने पोस्टमार्टम और आगे की कार्रवाई के लिए राजकीय रेल थाना जोगबनी (जीआरपी) को सूचना दी. आरपीएफ और जीआरपी की टीम घटना की जांच में जुटी है. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. पुलिस मृतक की पहचान कराने का भी प्रयास कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन